Breaking

6/recent/ticker-posts

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफ़ा! आखिर कहाँ हुई चूक?

जी हाँ! हमें पता है कि आप "हेडलाइन" पढ़कर इस खबर तक आये हैं, है ना? तो निश्चिन्त हो जाएँ , यहाँ हम आपको निराश नहीं करेंगे, ये हमारी ज़िम्मेदारी है कि  हम हमारे पाठकों को भ्रमित ना करें और मुद्दे पर आएं। 


ऊपर दी गई हेडलाइन के हिसाब से स्वास्थ्य मंत्री ने इस्तीफ़ा दिया है- ये बात सत्य है, एक गर्भवती भारतीय महिला की मौत और किसी अस्पताल की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ - ये बात भी सत्य है। 

पर एक मिनट! ऊपर लिखी हेडलाईन को पढ़कर क्या सचमुच आपको ये लगता है कि, ये सब कुछ हमारे देश में हुआ?....क्या सच?...जवाब है- नहीं! क्योंकि हमारे देश में आजतक हमारे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है जहाँ किसी एक नागरिक की जान के बदले किसी मंत्री को इस्तीफ़ा देना पड़ा हो। कोविड काल में तो हमारे देश ने लाखों नागरिकों ने जानें गंवाई मगर क्या मजाल है कि किसी ने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफ़ा माँगा हो। 


खैर! आईये अब बढ़ते हैं मूल खबर की ओर....

ये मामला है, यूरोप के एक नन्हें से देश पुर्तगाल का। वहां की स्वास्थ्य मंत्री थी मार्टा टेमिडो, जिन्होनें कोविड 19 की महामारी के दौरान देश के सभी अस्पतालों से प्रसूति की ईकाईयों को अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया था।

मार्टा टेमिडो-पूर्व स्वास्थ्य मंत्री-पुर्तगाल 

इसी दौरान पुर्तगाल घूमने आई एक भारतीय पर्यटक महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसे तुरंत पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के सबसे प्रतिष्ठित सांता मारिया अस्पताल ले जाया गया। उस वक् सांता मारिया अस्पताल की सभी मातृत्व ईकाईयां भरी हुई थी जिसके कारण अस्पताल ने यह इमरजेंसी केस किसी दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया, इसी दौरान  एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाते समय उस महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 

सांता मरिया अस्पताल-लिस्बन 

मामला कोविड जैसी परिस्थिति का था, जबकि हर तरफ मातम छाया हुआ था। हर तरफ मौत का मंज़र था और ये एक घटना भी उसी वक्त घटित हुई। अगर मैं आपसे पूछूँ कि इस घटना के बारे में आपको इस खबर के पढ़े जाने से पहले तक कुछ भी पता  था? जवाब होगा -नहीं! जब आपको एक भारतीय होने के बावजूद इस घटना और इसकी मार्मिकता का पता नहीं था। तब ऐसे में किसी और देश को अपने एक पर्यटक की अपने देश के बाकी नागरिकों से ज़्यादा क्यों चिंता हुई? क्यों इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को वहां इतनी गंभीरता से लिया गया कि वहां के एक मंत्री को ही इस्तीफ़ा देना पद गया?....ज़रा विचार कीजियेगा

आपको बता दें कि भारतीय पर्यटक की मौत के बाद आलोचनाओं से घिरीं पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री "मार्टा टेमिडो" ने बीते मंगलवार (30 अगस्त) को इस्तीफा दे दिया है। स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की जानकारी देते हुए पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने मार्टा टेमिडो की कोविड 19 के दौरान उनके काम को लेकर तारीफ़ भी की है।

दरहसल मार्टा टेमिडो को इस्तीफ़ा, मातृत्व ईकाईयों को अस्थायी रूप से निरस्त करने और उसके बाद इन घटनाओं के घटित होने के बाद हो रही आलोचनाओं के कारण देना पड़ा, उनका बाकी का ट्रैक रिकॉर्ड इतना धूमिल नहीं रहा है। फिर भी मानवता और राजनीती में ज़रूरी नैतिक आचरण का पालन करते हुए उन्होंने अपना इस्तीफ़ा प्रधानमंत्री को सौंप दिया। 


बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के महीनों में पुर्तगाल में इसी तरह की कई अन्य घटनाएं हुई हैं. इनमें दो बच्चों की अलग-अलग मौत के मामले भी शामिल हैं. दोनों बच्चों की माताओं को स्पष्ट रूप से एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के लिए भटकना पड़ा था. इसकी वजह से उन्हें समय रहते चिकित्सकीय देखरेख में नहीं रखा जा सका था। 

By: Dharmesh Kumar Ranu 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ