Breaking

6/recent/ticker-posts

मोदी जी ने देश को बनाया विश्वगुरु, फिर तो हो गया गजब खेल शुरू!!

 
India's foreign criticism and Narendra Modi Government

विश्वगुरू बनना इज ए वेरी डेंजरस जॉब।

आज पूरी दुनिया हमारे खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। हर किसी की कोशिश है कि भारत के बढते कदम रूक जाऐं।
इसलिए कभी आइएमएफ (IMF) हमारी रेटिंग गिरा देता है, कभी स्टेंटर्ड वाले हमे पूअर करार दे देते हैं। कभी तो अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन जैसे देश हमारे देश मे ट्रेवल करने के खिलाफ एडवाइजरी जारी कर देते है।
**
एक समय अमेरिका(America) हमे सिक्योरिटी काउंसिल का परमानेंट मेम्बर बना रहा था, (ऑफकोर्स वही जिसे नेहरू ने चीन को दिलवा दिया) वही अमेरिका है जो हमे कभी गेहूं और तेल, दोस्ती के नाते फ्री मे भेजता था...
अब हमे भुखमरा साबित करने के लिए, हंगर इंडेक्स (Global Hunger Index) मे हमारी रैंक गिरा रहा है। रूपये को कमजोर करने के लिए डॉलर मजबूत करता जा रहा है। हमारे पासपोर्ट की रैंकिग गिराकर 20 स्थान पीछे कर दी हैं
ये तब है, जब हमने गुट निरपेक्ष आदोलन और रूस की मित्रता को पलीता लगाकर माइ फ्रेंड बराक (Barack Obama) को चाय पिलाई। हाउडी मोदी और नमस्ते ट्रंप (Donald Trump) के द्वारा अमेरीकी लोकतंत्र को नई दिशा दी।
उसकी जरूरत के वक्त हाइड्राक्सी क्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine)भेजने वाले मोदी थे। उनकी खुशी के लिए, अपनी जनता को महंगा तेल बेचकर भी... इरान से रिश्ता तोड़ने वाले मोदी जी थे।
अपनी जनता को मरता छोड़, दुनिया को भैक्सीन देने वाले मोदी जी(Narendra Modi) थे। पूरी दुनिया की भूख मिटाने के लिए गेहूं देने का वादा करने वाले मोदी जी थे।
***
मार्निंग कंसल्ट ग्रुप के सर्वे मे मे मोदी जी से पिछडने के बाद विश्व के सब नेता खार खाए हुए है। वेंम्बले और मेडिसन मे इतनी भीड़ तो ब्रिटिश पीएम, और अमेरिकी प्रेसीडेट (American President) के लिए नही आती।
जहां मोदी जी जाते है, लोग नाचने गाने और जश्न मनाने लगते है। "दाता आ गए, मालिक आ गए" ... कहकर दौड़ जाते है। गले लगकर रोते है। Last Best Hope of the Earth वाले विज्ञापन रोज छपवाते है।
विदेशी जनता का प्यार तो खूब मिलता है, लेकिन वहां के नेता मिलकर मोदी जी को अलग थलग कर देते है। उनके अहं को चोट पहुच गई , लेकिन इसमे मोदी जी कर ही क्या सकते है।
विश्व मे मोदी जी की बढती लोकप्रियता से डर कर दुनिया के किसी बड़े ट्रेड समझौते मे हमे शामिल नही किया गया। अफगानिस्तान से हमे निकाल दिया गया। ईरान और लंका मे हमारे अरबों के प्रोजेक्ट डूब गए। चीन से डोकलाम, और लद्दाख के संघर्ष मे एक देश ने हमारे लिए चूं नही की।
आधे देश जानते थे की मोदी जी खुद ही चीन को निपटा सकते है।
बाकी आधे उनकी ताकत से जलते थे।
***
दरअसल विश्वगुरू होने से सारी दुनिया हमसे जलने लगी है। उन्हे लगता है कि हमारे पास मोदी जी जैसा सशक्त नेता और निम्मो ताई जैसी ब्रिलियंट वित्तमंत्री है। फिर इतिहास का ज्ञाता आरबीआई गवर्नर तो है ही।
इन सबके रहते भारत की अर्थव्यवस्था शीघ्र ही दुनिया मे स्थापित हो जाएगी। रूपया डॉलर की जगह ले लेगा। विदेशी भारत मे रोजगार मांगने आऐंगे।
असल मे मोदी जी की विदेश नीति के सामने पश्चिमी देशों की दाल नही गल रही। दुनिया मे कोई फैसला अब मोदी जी से पूछे बगैर नहीं होता। ऐसी ताकत रूस (Russia), चीन (China), अमेरिका(America), ब्रिटेन (Britain) को बर्दाश्त कैसे हो।
ये सारे मोदी जी के खिलाफ हाथ धोकर पड़े हैं।
***
और ये सारे देश, हिंदू विरोधी (Anti Hindu) भी है। हाल मे ब्रिटेन के लीस्टर मे कुछ हिंदुओं ने छोटे मोटे दंगे और आगजनी क्या कर दी, वहां हिंदुओं को बदनाम कर दिया गया। मुकदमे लगा दिए गए।
इधर अमेरिका मे 50 हिंदू आर्गनाइजेशन को देशद्राही (Anti National) और आतंकी संगठन घोषित करने के लिए पिटीशन डाल दी गई है। भारत के वित्तमंत्री और 11 प्रमुख सरकारी अफसरों को गिरफ्तार करने की मांग करता हुआ एक फुल पेज विज्ञापन प्रमुख अमरीकी अखबारों मे छपा है।
काशमीर को लेकर रोज कोई न कोई बयान दे देते है। भारत के लोगों को वीजा देने मे नाटक किया जा रहा है। आज एपाइंटमेण्ट मांगों तो 200 दिन बाद की डेट मिलती है। एच-1-बी वीजा (H1B Visa ) मे भारतीयों का कोटा तो कुछ बरस पहले ट्रम्प ही आधा करके चले गए थे।
दरअसल ये लोग हिंदुओं की सफलता से डर गए हैं।
हिंदूफोब (Hindu Fobic) हो गए हैं।
***
इनके संबंध अर्बन नक्सलो, वामियों और कांगियों से बड़े गहरे है। रियाना जैसे नाचने गाने वाली लड़कियां भी हमारे खिलाफ ट्वीट करती है।
हिंदुत्व के हीरोज को नाजी, हिटलर और मास मर्डरर बताकर गोरे कांगी ओर गोरे वामी, रैलियां निकालते है।
इन सभी को चीन से डॉलर मे पैसा मिलता है।
***
लेकिन, शिवजी की कृपा से मोदी जी के नेतृत्व मे, हमारा देश ऐसे ही आगे बढता रहेगा। वह झुकेगा नही, और दबेगा नही।
600 करोड देशवासियों को किसी से डरने की जरूरत नही। दुनिया हमारी तरक्की से जलती है तो जले। इनको भौंकने दीजिए।
मोदी जी पर भरोसा रखिए।क्योकि देश को विश्वगुरू बनाना किसी साधारण इंसान के बस की बात नही है।
विश्वगुरू बनना इज ए वेरी डेंजरस जॉब।

(Manish Singh Reborn- The LampPost)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ